छत्तीसगढ़ की टीम ने 2 गोल से यूपी अनपरा को हराकर फाइनल मैच अपने नाम किया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महुली: विकास खण्ड दुद्धी के महुली में चल रहे 77 वें अंतर्राज्यीय राजा बरियार शाह मेमोरियल फुटबॉल महाकुम्भ में सोमवार को छत्तीसगढ़ की टीम ने 2-0गोल से फुटबॉल के महाकुम्भ का खिताब अपने नाम कर लिया ।दोनों टीमें बेहतर प्रदर्शन करते हुए जरही छत्तीसगढ़ की टीम के 8 नम्बर के खिलाड़ी उमेश ने एक गोल मारकर खेल में रोमांच भर दिया। मध्यांतर के कुछ देर पहले पुनः जरही के ही 9 नम्बर खिलाड़ी सूरज ने दूसरा गोल दाग कर बढ़त बना ली।तथा खेल समाप्ति तक अनपरा की टीम ने कोई गोल नही कर सकी।इस प्रकार जरही छत्तीसगढ़ की टीम ने 2-0गोल से फुटबॉल के महाकुम्भ का खिताब अपने नाम कर लिया।इस अन्तर्राजीय फुटबॉल टूर्नामेंट में पांच राज़्यों 16 की टीमों ने प्रतिभाग किया।कार्यक्रम के अगले क्रम में मुख्य अतिथि द्वारा बिजेता टीम के कप्तान को ट्रॉफ़ी प्रदान किया गया।वही उप बिजेता टीम को भी सम्मानित किया गया।कार्यक्रम को सफल वनाने में विशेष सहयोग देने वाले कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख म्योरपुर मान सिंहगोड़,भुल्लू राम कन्नौजिया,जुबेर आलम,नकछेदी यादव,कमेटी के अध्यक्ष अरविंद जायसवाल,दिनेश यादव,मण्डल अध्यक्ष वीरेन्द्र चौधरी, राजनाथ गोस्वामी,वीरेन्द्र कन्नौजिया, कलामुद्दीन सिद्दिकी, समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

MANOJ KUMAR
Author: MANOJ KUMAR

Leave a Comment

और पढ़ें