लोहता : थाना क्षेत्र के रिंग रोड फेज 2 पर खेवशीपुर गांव के सामने गुरुवार की सुबह सरिया लादकर जा रही ट्रक में पिछे से बालू लदी ट्रक ने टक्कर मार दिया। जिसमें पिछे वाली ट्रक के ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई और कई घायल हो गए । सरिया लादकर एक ट्रक राजातालाब की तरफ से हरहुआ की तरफ जा रही थी। उसके पिछे दूसरी ट्रक बालू लादकर जा रही थी। खेवशीपुर गांव के सामने जब ट्रक पहुंची तो पिछे चल रही ट्रक ने आगे वाली ट्रक में टक्कर मार दिया।ट्रक्टर इतनी तेज थी कि ट्रक का केबिन पूरी तरह से ध्वस्त हो गया, जिसमें ड्राइवर फंसा हुआ था। पुलिस उसे निकलवा लिया। ताकी उसकी शिनाख्त हो पाए।










