वाराणसी : फूलपुर थाना क्षेत्र के कठिरांव चौकी क्षेत्र में 1 फरवरी को बाइक की मुठिया के धक्के से गिरकर घायल हुये बुजुर्ग कि शनिवार की रात मौत हो गई। जिसका बीएचयू ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा था । मामला फूलपुर थाना क्षेत्र के कठिराव चौकी अंतर्गत जंगलपुर निवासी मंदीप सोनकर एक फरवरी को घर से बाजार सब्जी मंडी जा रहा था। नान्हूपुर गांव के पास सिंचाई के लिए पाइप बिछा रहे बुर्जुग को धक्का लग गया।जिससे वह गिर गया।आक्रोशित लोगो ने बाइक चालक मंदीप को बुरी तरह मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इलाज के दौरान मौत की सूचना मिलते ही लोग आक्रोशित हो गए । शव को कठिराव चौराहे पर रखकर जाम कर दिये सोमवार की सुबह 10:30 तक परिजन शव को रखकर डटे है, लगभग 16 घंटे का समय बीत गया । जाम समाप्त नहीं हुआ परिजनो का आरोप है, जब तक फूलपुर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं करती तब तक जाम नहीं खत्म होगा।











