डीजे पर नाचने को लेकर दो पक्षों में मारपीट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 बनारस केसरी ,बलिया : उभांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चंदाडीह में रविवार की रात बारात में डीजे पर नाचने गाने की बात को लेकर घरात पक्ष के और बारात पक्ष के लोगों के बीच में मारपीट हुई । मारपीट में घरात पक्ष के चार लोगों को धारदार हथियार से चोट लगने की जानकारी मिली है। जिसमें एक व्यक्ति को गंभीर चोटें लगे हैं जिसका इलाज मऊ में में चल रहा है । मामले में हमलावर पक्ष के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है । मौके पर शांति व्यवस्था कायम है ।
। इस मामले में तहरीर प्राप्त करके आवश्यक विधि कार्रवाई की जा रही है।

 

Banaras Kesari
Author: Banaras Kesari

Leave a Comment

और पढ़ें