बनारस केसरी, भदोही : पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर साइबर क्राइम पुलिस थाना की टीम ने रविवार को त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग मामलों में कुल 66,000 रुपए पीड़ितों के खातों में वापस कराए हैं। पहले मामले में आवेदक अजीत कुमार उपाध्याय निवासी पुरुषोत्तमपुर थाना औराई जनपद भदोही के द्वारा लिंक के माध्यम से 89,999/- की धोखाधड़ी की गई थी। दूसरे मामले में शिवकुमार सिंह निवासी सुरियांवा जनपद भदोही द्वारा गलती से अन्य खाते में 20,000/- रुपये ट्रांसफर कर देने शिकायत तीसरे मामले में ज्ञानपुर निवासी विष्णु कुमार साहू के साथ हुई 6,000 रुपए की धोखाधड़ी की शिकायत कि गई।
साइबर क्राइम पुलिस टीम भदोही-
इस कार्रवाई में साइबर क्राइम रवि कुमार, बलराम यादव, रोहन वर्मा टीम शामिल रही । पीड़ितों ने अपने खाते में धनराशि को वापस पाकर पुलिस अधीक्षक भदोही व साइबर क्राइम पुलिस थाना टीम के प्रति आभार व्यक्त किया ।











