एजेंसी नई, दिल्ली : केंद्रीय मंत्री पीयूृष गोयल ने व्यापार वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका की यात्रा शुरू की। दो सरकारी अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ एलान के बाद उन्होंने अपनी ये यात्रा तय की है।अधिकारियों ने कहा कि पीयूष गोयल की यात्रा अचानक हुई । वे 8 मार्च तक पहले से तय बैठकों को रद्द करने के बाद रवाना हुए हैं। वह उद्योग मंत्री भी हैं।










