संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता मिला शव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बनारस केसरी, सोनभद्र : जुगैल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत अघोरी खांस के टोला भीतरी में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला। मृतक किन परिस्थितियों में आत्महत्या की इसकी जानकारी नहीं हो पाई। हालांकि संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति के फांसी लगाने से परिवार में कोहराम मच गया।

मौत की खबर जैसे ही गांव वालों को लगी मृतक के घर पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वही घटना की सूचना पर घटनास्थल पर तत्काल पुलिस पहुंच गईं और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना की बाबत हर एंगल से जांच में जुटी है। 32 वर्षीय मृतक नंदू बैगा पुत्र स्व मोती बैगा निवासी मारकुंडी सोनभद्र का रहने वाला था जो विगत 3 वर्षों से अपने ससुराल में रह रहा था।

Banaras Kesari
Author: Banaras Kesari

Leave a Comment

और पढ़ें