अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई युवक की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बनारस केसरी,सोनभद्र : म्योरपुर थाना क्षेत्र के रासपहरी गाँव में अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई , वहीं एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, 25 वर्षीय नीरज, निवासी सरना (बलरामपुर, छत्तीसगढ़), 16 वर्षीय प्रिंस के साथ बाइक पर सवार होकर कुस्महा गाँव जा रहे थे।

रास्ते में, रासपहरी गाँव के पास, उनकी बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस को बुलाया और दोनों घायलों को म्योरपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुँचाया। वहाँ, डॉक्टरों ने नीरज को मृत घोषित कर दिया। जबकि प्रिंस का इलाज जारी है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही म्योरपुर पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया है। मामले की जाँच चल रही है, और पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। इस दुखद घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। होली के त्योहार पर हुए इस हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अपील की है, कि तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं।

Banaras Kesari
Author: Banaras Kesari

Leave a Comment

और पढ़ें