बनारस केसरी बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की ओर से अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना नगरा पुलिस ने आर्म्स एक्ट से सम्बन्धित 2 नफर अभियुक्तगण गिरफ्तार किया।

पुलिस को उनके पास से 1 अवैध तमंचा .315 बोर, 1 जिंदा कारतूस .315 बोर,1 सलकी राउंड .315 बोर व 1 खोखा .315 बोर बरामद हुआ। मोटरसाईकिल पर बैठे व्यक्तियों का तलाशी लेते हुये नाम व पता पूछा गया तो मोटरसाईकिल चालक ने अपना नाम रवि पुत्र तारकेश्वर चौहान निवासी ग्राम सपही(ताड़ीबड़ागाँव) थाना नगरा जनपद बलिया उम्र करीब 22 वर्ष बताया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में सूरज रावत प्रेमशंकर पटेल, नीरज चौहान, प्रदीप मौर्या ।










