पच्चीस हजार का इनामी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बनारस केसरी,वाराणसी : फूलपुर व बड़ागाँव थाना की पुलिस ने मंगलवार को पच्चीस हजार के इनामी शिवकुमार उर्फ छेदी बिंद को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सुरही अंडर पास से अभियुक्त शिवकुमार बिंद पुत्र छेदी बिंद निवासी खरगसेनपुर, थाना केराकत, जौनपुर को गिरफ्तार किया। थाना फूलपुर पुलिस की ओर से विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त नें पूछताछ के दौरान बताया कि वह थाना फूलपुर और थाना बड़ागांव के लूट और चोरी के मुकदमों का वांछित अभियुक्त है। पकडे जाने की डर से भाग रहा था कि पुलिस ने पकड़ लिया।

 

Banaras Kesari
Author: Banaras Kesari

Leave a Comment

और पढ़ें