बनारस केसरी,वाराणसी : 68वीं स्कूल कुश्ती नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन 22 से 27 अप्रैल तक छत्रसाल स्टेडियम दिल्ली में आयोजित हो रही हुआ।जिसमें उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए बनारस की पायल यादव ने अंडर-19 में 76 किलो वर्ग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया।

पायल यादव बीएचयू में नियमित अभ्यास करती हैं। अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रशिक्षक डॉक्टर हरिराम यादव की देखरेख में पायल को गोल्ड जीतने पर वाराणसी कुश्ती संघ एवं कुश्ती प्रेमियों ने बधाई दी ।









