अंतराष्ट्रीय योग दिवस, छात्र – छात्राओं ने किया सामूहिक योगाभ्यास

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बनारस केसरी, नगरा बलिया : रेडरोस कान्वेंट पब्लिक स्कूल में अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर छात्र – छात्राओं ने उत्साह पूर्वक योग किया। इस मौके पर छात्र – छात्राओं और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य योग के महत्व को समझाना और उसे जीवन का हिस्सा बनाना था। कार्यक्रम का संचालन खेल शिक्षक अंकित और विष्णु चौहान ने किया।

उन्होंने छात्रों को सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन और प्राणायाम करवाए। उनकी स्पष्ट कमांड और ऊर्जावान मौजूदगी से बच्चों में योग के प्रति रुचि बढ़ी। खेल शिक्षक विष्णु चौहान ने योग से होने वाले फायदे और शारीरिक क्षमता को बढ़ाने का एक समुचित साधन बताया। अंकित ने कहा कि आज के व्यस्त जीवन में योग फ्री का माध्यम है।

जो आपकी कीमती शरीर को स्वस्थ रखने का एक समुचित साधन है। जो स्वयं ही करा जा सकता है।

डॉ मृदुला श्रीवास्तव ने कार्यक्रम के अंत में सबको मिष्ठान वितरण कराया। कार्यक्रम में मृदुला श्रीवास्तव (उपाध्यक्ष,जिला महिला मंडल बलिया),मुकेश श्रीवास्तव,अशोक सैनी,बृजेश गुप्ता( विद्या पुस्तक भंडार,नगरा) अन्य अभिभावक गण उपस्थित रहे।

रिपोर्टर, मुकेश कुमार श्रीवास्तव,नगरा

Banaras Kesari
Author: Banaras Kesari

Leave a Comment

और पढ़ें