बनारस केसरी, नगरा बलिया : भीषण गर्मी में भी बिजली कटौती का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।शनिवार की रात से रविवार की रात तक शहर से लेकर गांव तक बिजली की आवाजाही ने लोगों को परेशान किया।

शनिवार को बांसडीह के बैसवार गांव के नॉर्थ ईस्ट फीडर (विद्युत उप केंद्र) से जुड़े लगभग 42 गांव की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ध्वस्त हो गई। गांव में कभी पूरे दिन तो कभी रात-रात भर बिजली गायब रहती है।बांसडीह के बैसवार गांव निवासी राम ने बताया की शनिवार की रात 42 गांव में घना अंधेरा छाया हुआ था। पिछले 5 दिनों से बिजली आने जाने का कोई निश्चित समय नहीं है, विद्युत क्षेत्र की आपूर्ति पूरी तरह से भगवान भरोसे चल रही है।

बिजली कटौती को लेकर क्षेत्र की जनता परेशान है। कई बार तो फाल्ट खोजने में बिजली विभाग के कर्मचारियों को पूरा दिन निकल जाता है। फाल्ट मिलता भी है तो उसे ठीक करने में 5-6 घंटे का समय लग जाता है।वहीं उपभोक्ता के पास गर्मी में अपने घरों में छटपटाने के सिवा कोई और रास्ता नहीं बचता इन्वर्टर भी चार्ज नहीं हो पाता। बढ़ती गर्मी के साथ ही यह समस्या तेजी से बढ़ने लगती है। अभियंता राजेश चौरसिया ने बताया कि वर्तमान समय में लोड बढ़ने के कारण फाल्ट में अधिकता हो रही है। इसमें सुधार करने की पूर्ण रूप से कोशिश की जा रही है। चौरसिया ने बताया कि हम लोग विभाग में इसकी सूचना देते है। फिर भी विभाग हमें उचित कार्य करने के लिए कोई व्यवस्था पूर्ण रुपए नहीं देता है।
रिपोर्टर, मुकेश कुमार श्रीवास्तव,नगरा









