नगरा में विधान सभा बेल्थरा रोड के नव नियुक्त विधान सभा प्रभारी का कार्यकर्ता ने जोरदार स्वागत किया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बनारस केसरी नगरा, बलिया : नगर पंचायत नगरा मे सपा के विधान सभा बेल्थरा रोड के नव नियुक्त विधान सभा प्रभारी रामनाथ यादव के प्रथम आगमन पर सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम का नेतृत्व सपा नेता राजेश यादव “मन्टू” के नेतृत्व मे कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका अभिनंदन किया। भारी संख्या मे कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर नगर पंचायत प्रतिनिधि उमाशंकर,रामदरस “क्रांति” ,विनय यादव, गुड्डू यादव, कमलेश भारती, देवानंद गौतम, श्री नारायण यादव व अन्य लोगों ने स्वागत किया।

 

रामनाथ यादव ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभार प्रकट करते हुए कहा कि मैं अपना कार्य पूरी जिम्मेदारी, ईमानदारी और निष्ठा से निभाऊंगा और 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को पराजित कर सपा को विजयी बनाना मेरा लक्ष्य है।

रिपोर्टर मुकेश कुमार श्रीवास्तव,नगरा

Banaras Kesari
Author: Banaras Kesari

Leave a Comment

और पढ़ें