बनारस केसरी,नगरा बलिया : नगर पालिका नगरा से सटे भंडारी ग्रामसभा के सीडी इंटरमीडिएट कॉलेज में शनिवार को कराटे प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

इसमें कराटे योद्धाओं ने दमखम दिखाया। लगभग 10 घंटे चली प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की बदौलत अथर्व श्रीवास्तव,शिवांश श्रीवास्तव, अंश, पार्थ, रिषभ, आर्यन, अभिनंदन, सूर्या, परी, कु नेहा, कु तृषा, प्रिंस, आर्यन , कोच ब्लैक बेल्टर, सानू कुमार , अंकित कुमार चौहान (ब्लैक बेल्टर) ने बेस्ट फाइटर का खिताब हासिल कर योद्धा कप पर कब्जा जमाया।
विजेताओं को कप व पदक प्रदान किया गया। कराटे प्रतियोगिता में जिले की 5 टीमों के 100 कराटे योद्धाओं ने प्रतिभाग किया।
चार वर्गों में हुई प्रतियोगिता में सब जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं सीनियर वर्ग में हुई फाइट में योद्धाओं का हैरत अंगेज प्रदर्शन देखकर लोगों ने उनका हौसला बढ़ाया। मुख्य अतिथि बीजेपी के पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया ने कहा की कराटे प्रतियोगिता में भाग लेने से आपके शरीर पर कई सकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं।

इससे सहनशक्ति, मांसपेशियों की ताकत, लचीलापन, संतुलन और समग्र शारीरिक फिटनेस में सुधार होता है। इसके अलावा, कराटे एक पूर्ण-शरीर कसरत प्रदान करता है जो वजन घटाने और समग्र स्वास्थ्य में भी मदद करता है।विशिष्ट अतिथि डॉ मृदुला श्रीवास्तव (जिला उपाध्यक्ष ,महिला मोर्चा बलिया बीजेपी) और अन्य अभिभावक ग्रामीण जन उपस्थित रहे।









