रसड़ा में बजरंग दल के सदस्यों ने किया पौधरोपण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बनारस केसरी नगरा बलिया: विश्व हिन्दू परिषद की युवा शाखा बजरंग दल ने सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत1 जुलाई से 7 जुलाई तक पूरे देश में बृहद पौधरोपण और मेडिकल कैंप के आयोजन का भव्य शुभारंभ किया। इस सेवा सप्ताह कार्यक्रम में पूर्व निर्धारित 1000 पौधों का रोपण किया जाना है। बजरंग दल बलिया के विभाग संयोजक दीपक गुप्ता ने कहा कि वृक्षों एवं पौधों का मानव जीवन में अमूल्य योगदान रहा है, एवं ये हमारे पूर्वजों द्वारा संचित निधि है। जिसका उपभोग हम आज कर रहे हैं।

अपने जीवन में औषधि, फर्निचर, सजावटी सामान,गोंद, फल से लेकर लकड़ी तक हम वृक्षों से प्राप्त करते हैं। शास्त्रों में भी वृक्षों की महिमा का वर्णन करते हुए कहा गया है कि “एक वृक्ष सौ पुत्र समाना। ” अतः वृक्ष हमारे लिए अमूल्य एवं अतुल्य है एवं हमें प्रकृति के संरक्षण का प्रयास करना चाहिए। आज के बदलते परिवेश में चारों ओर वृक्षों का कटाव एवं प्रकृति का दोहन चल रहा है।

जिसका दुष्परिणाम हम सभी प्रदूषण, मृदा कटाव, बाढ़, अम्ल वर्षा जैसी आपदाओं के रूप में देख रहे हैं, अतः हम सभी भारत के नागरिको का कर्त्तव्य है, कि अधिकाधिक संख्या में पौधरोपण करके प्रकृति का संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण करें।

बजरंग दल, रसड़ा ने अपने सेवा सप्ताह का कार्यक्रम प्रारंभ किया एवं पूरे क्षेत्र को हराभरा करने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम की संयोजकता जिला अध्यक्ष राजीव सिंह चंदेल, राजू ने की।

उक्त अवसर पर जिला सह संयोजक धर्मेंद्र यादव, रसड़ा नगर संयोजक आशीष मौर्य, नगर उपाध्यक्ष राघवेंद्र सोनी राजा, जिला बलोउपासना विपिन गुप्ता,प्रखंड उपाध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, सागर मौर्य,अमित मौर्य आदि रहे।
रिपोर्टर मुकेश कुमार श्रीवास्तव, नगरा बलिया

Banaras Kesari
Author: Banaras Kesari

Leave a Comment

और पढ़ें