बनारस केसरी नगरा,बलिया । सैकड़ों वर्षों से चली आ रही 54 फिट की ताजिया अब इस वर्ष नहीं निकलेगी ।

जिसके मायूसियत में गुरुवार को मुस्लिम समाज ने मेहंदी का भी जलूस नहीं निकाला। एसडीएम संजय कुशवाहा व क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक शुक्ला ने सामाजिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी ताजिया निर्माण गृह को सील कर एक- एक पुलिस कास्टेबल नियुक्त कर दिए।

इस से पहले मंगलवार को स्थानीय थाना परिसर में ताजियेदारों व एडिशनल एसपी कृपा शंकर के समक्ष एक वार्ता से छोटी ताजिया के साथ अपने त्यौहार को मनाने पर बात बनी ।
पुनः ताजियेदारों से अवगत हुआ कि पूर्वांचल की प्रसिद्ध ताजिया जो 50 से 54 फिट की ,निकलती थी। वह जलूस इस वर्ष नहीं निकलेगा। प्रशासन ने कहा कि यह निर्णय आम जनमानस के दिक्कत परेशानी को ध्यान में रख कर लिया गया है ।
रिपोर्टर मुकेश कुमार श्रीवास्तव,नगरा










