कावड़ यात्रा: देवड़िया में शिविर लगाकर कावड़ियों को बांटा फल व मिठाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बनारस केसरी, नगरा बलिया: देवड़िया में कावड़ यात्रियों के लिए शिविर लगाकर गांव के पदाधिकारियों ने कावड़ियों को रोककर हनुमान जी के मंदिर पर फल,मिठाई सहित जलपान कराया।

पूर्व प्रधान पद के प्रत्याशी आशुतोष यादव, बृजेश राजभर वर्तमान प्रधान पद के प्रत्याशी ने बताया हर वर्ष महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर लाखो की सख्या में कई जनपदो से कावड़ यात्रियों का जत्था जलाभिषेक व दर्शनो के लिये देवड़िया मार्ग होते हुये पैदल व साइकिलो से जाता है।

कावड़ियों की भूख-प्यास मिटाने के साथ सेवा के लिये पदाधिकारियो ने देवड़िया गांव के पास शिविर लगाकर कावड़ियों को रोककर उन्हे फल,मिठाई, बिस्कुट, चाय, पानी का वितरण किया।

इस मौके पर आनंद सिंह रावत, आशुतोष, अशोक शर्मा, आनंद सिंह रावत, बृजेश कुमार राजभर, आशुतोश कुमार यादव, अशोक कुमार शर्मा, अनिल कुमार यादव, मौजूद रहें।

रिपोर्टर मुकेश कुमार श्रीवास्तव/संतोष कुमार, नगरा बलिया

Banaras Kesari
Author: Banaras Kesari

Leave a Comment

और पढ़ें