चार दिवसी 9 कुंडी गायत्री महायज्ञ के लिए भूमि पूजन संपन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बलिया: अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में शुक्रवार को गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट की ओर से मटिही चट्टी चिलकहर बलिया में आगामी चार दिवसी 11, 12, 13,14 नवंबर को होने वाले 9 कुंडी गायत्री महायज्ञ एवं पवन प्रज्ञा पुराण की कथा के लिए भूमि पूजन संपन्न हुआ।

भूमि पूजन गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट के संरक्षक देवेंद्र नाथ उपाध्याय, अंजनी वर्मा एवं निर्भय नारायण सिंह ने कराया। मुख्य यजमान के रूप में युवा प्रकोष्ठ, गौतम सिंह सपत्नी के रहे। कार्यक्रम में गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी अनिल श्रीवास्तव यज्ञ अभियान के प्रभारी शिव कुमार उपाध्याय डॉक्टर भुवनेश्वर शर्मा एवं आयोजन मंडल के राधेश्याम यादव, प्रेम कुमार त्रिपाठी, प्रदीप गुप्ता अखिलेश सोनी राहुल सिंह, सुरेंद्र प्रसाद, शंकर,वीरेंद्र वर्मा, हरिशंकर प्रसाद, मनभवन प्रसाद, श्रीमती निर्मला पांडे, श्रीमती चंद्रावती आदि लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्टर, मुकेश कुमार श्रीवास्तव नगरा, बलिया

 

Banaras Kesari
Author: Banaras Kesari

Leave a Comment

और पढ़ें