पड़री, उसरहां मार्ग अपने बदहाली पर आशु बहा रहा है, रास्ता कीचड़ से भरा लोगों को आने – जाने में हो रही परेशानी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बलिया : बलिया के नगरा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पड़री, उसरहां मे रास्ता लगभग पांच वर्षो से ख़राब है। रास्ता कीचड़ से सना हुआ है। पड़री,उसरहां मार्ग अपने बदहाली पर आशु बहा रहा है। यह मार्ग गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ता है। मार्ग कीचड़ से भरे होने से लोगों को आने – जाने में हो रही परेशानी हो रही है। आए दिन स्कूल आने -जाने बच्चें व राहगीर गिर कर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है, कि इस रास्ते से प्रतिदिन सैंकड़ों लोगों का आवागमन होता है।

 

इस मोथा तुफान से यह रास्ता दलदल में तब्दील हो गया है। साथ ही जल – जमाव के कारण गांव में संक्रमण फैलने की भी आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है, कि आज तक इस मार्ग पर खड़ंजा या पक्की सड़क का निर्माण नहीं किया गया है, जबकि यह मार्ग गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ता है। इस समस्या के समधान के लिए ग्रामीणों ने ग्रामसभा प्रधान जयप्रकाश यादव, ब्लॉक सचिव, ब्लॉक अधिकारी बीडीओ को कई बार ज्ञापन दे चुके हैं। जो अधिकारियों के मिली भगत से आज तक कोई मौका मोयना करने नहीं पहुंचा। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है।

रिपोर्टर- मुकेश श्रीवास्तव

Banaras Kesari
Author: Banaras Kesari

Leave a Comment

और पढ़ें