बलिया। नगरा ब्लाक के आरीपुर सरयां ग्राम सभा में शुक्रवार से नौ कुंडीय विष्णु महायज्ञ और रामलीला,रासलीला का शुभारंभ कलशयात्रा के साथ हुआ। शुक्रवार सुबह 8 बजे से हेमाद्रि कर्म प्रायश्चित कर जल यात्रा निकाली गई। इसके उपलक्ष्य में कलश यात्रा बैंडबाजों के साथ रवाना हुई, जो पूरे ग्राम सभा की परिक्रमा करते हुए वापस कार्यक्रम स्थल हनुमान गढ़ी में पंहुचा। कलश यात्रा के यज्ञ स्थल पर पहुंचने पर महंत महा मंडलेश्वर श्री श्री 1008 नारायण दास जी त्यागी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण से कलशों को यज्ञ मंडप में स्थापित कराया गया। बृन्दावन से सात दिवसीय महायज्ञ के लिए ब्रामणों का दल शुक्रवार को नागरा ब्लाक के आरीपुर सरयां ग्राम सभा में पंहुचा। रामकिशोर दास, आचार्य राघवेन्द्र दास, कथावाचिका रागिनी मिश्रा के द्वारा जन कल्याण तथा विश्व कल्याण के लिए 9 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।आयोजकर्ता भरत सिंह ने बताया कि महायज्ञ की तैयारी पूरी हो चुकी है। यज्ञ में जन कल्याण व अच्छी बारिश के लिए आहुतियां दी जाएगी। जिसका स्वागत उपस्थित सभी लोगो ने किया ने किया। महायज्ञ में करीब 125 ब्राह्मण आहुतियां दिलाएंगे। चारों वेदों के मंत्रों द्वारा पंचांग कर्म होगा। इसके बाद यज्ञ मंडप में प्रवेश करेंगे। जो की वृदावन से आए हुए कलाकार बंधुओ के द्वारा संपन्न होगा, जो 14 नवंबर तक चलेगा। कार्यक्रम स्थल पर सुन्दर – सुन्दर पंडाल भी लगे हुए हैं, और श्रोताओं के लिए पूड़ी, सब्जी और अनेकों प्रकार के पकवान भी बनाएं जायेंगे। कार्यक्रम का आयोजन समाज सेवी भरत भैया, राकेश सिंह उर्फ गुड्डू और उनकी पत्नी ग्राम प्रधान श्रीमती रीना सिंह के नेतृत्व में संपन्न हो रहा है। वही ग्रामीण भी इस महायज्ञ में बढ़ चढ़ भाग ले रहे है। जो पूरी तरीके से इस कार्यक्रम में अपना तन मन धन से सहयोग कर रहे हैं। यहाँ छोटी बड़ी बहुत सारी दुकानें ऐसी हैं, जो इस कार्यक्रम स्थल को मेले के रूप में तब्दील कर दिए हैं। इस महायज्ञ में आस – पास के गाँव के सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
रिपोर्टिंग मुकेश कुमार श्रीवास्तव कैमरा मैन राजेश कुमार पांडे









