सोनभद्र। बेसिक शिक्षा परिषद की दो दिवसी मण्डल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता मंगलवार को डायट सोनभद्र में संपन्न हुई। जिसमें उच्च प्राथमिक विद्यालय सरावां मझवां मीरजापुर की बालिका वॉलीबॉल टीम ने मण्डल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

मनोज कुमार गौतम सहायक अध्यापक के कुशल नेतृत्व में बालिका वॉलीबॉल टीम ने मण्डल स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता जीत कर प्रदेश में प्रतिभाग करने हेतु क्वालीफाई कर लिया। पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मझवां मीरजापुर इन्द्र भूषण उपाध्याय और श्रीकांत पाठक पूरी ब्लॉक कार्यकारिणी की ओर से मनोज कुमार गौतम सहायक अध्यापक व पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं दिए।









