दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के कटौली गांव में बुधवार की शाम 5 बजे कटौली गांव में मझौली से बाइक पर सवार होकर छोटेलाल गौड़ उम्र 50 वर्ष पुत्र मोहन गौड ग्राम मझौली किसी काम से जा रहे थे, कि शंकर के घर के पास पहुंचते ही अनियंत्रित होकर बाइक से गिर पड़ा। जिससे उनके सर पर गंभीर चोटे आए, ग्रामीणों ने आनन फानन में एंबुलेंस के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में लाया गया जहां ड्यूटी में तैनात चिकित्सक डॉ वरुणा निधि ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चेरी भेज दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि कटौली गांव में एक बाइक सवार सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया था। जिसकी सूचना ग्रामीणों के द्वारा दी गई थी। मौके पर पीआरबी पुलिस व दुद्धी पुलिस को भेजा गया था। जहाँ से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।

