आइडियल रेड रोज कॉन्वेंट स्कूल के छात्रों ने जिला फाइटर प्रतियोगिता में लहराया परचम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बलिया। आइडियल रेड रोज कॉन्वेंट स्कूल के छात्रों ने फाइटर क्लब नगरा की ओर से पिछले रविवार को सरोज रॉयल एकेडमी रसड़ा बलिया में हो रहे जिला फाइटर प्रतियोगिता में गाजीपुर, मऊ, देवरिया के फाइटर को हरा कर विजयी बना। प्रतियोगिता का शुभारंभ फाइटर क्लब नगरा के संस्थापक अंकित सिंह चौहान ने दीप प्रज्वलित कर और मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिसमें अथर्व श्रीवास्तव गोल्ड मेडल, प्रिंस चौहान सिल्वर और शिवांश श्रीवास्तव सिल्वर मेडल जीते। इस प्रतियोगिता में बलिया, गाजीपुर, मऊ और देवरिया के फाइटरों ने प्रतिभाग किया।

    रिपोर्टर, मुकेश श्रीवास्तव

Banaras Kesari
Author: Banaras Kesari

Leave a Comment