गर्मी की छुट्टियों के बाद गुलजार हुए स्कूल, खुशी-खुशी स्कूल पहुंचे बच्चे, खूब की मस्‍ती, अभिभावकों ने राहत की साँस ली

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बनारस केसरी नगरा बलिया। गर्मियों की छुट्टियों के बाद सोमवार से जिले के सभी परिषदीय और निजी स्कूल खुल गए। विद्यालय की यूनीफार्म में स्कूल जा रहे बच्चे सभी के आकर्षण का केंद्र बने हुए थे। स्कूल के प्रवेश द्वारों बच्चे एक दूसरे से हाल चाल पूछते नजर आए। हालांकि पहले दिन होने  के चलते उपस्थिति कम रही।
स्‍कूलों में बच्‍चों ने की मस्‍ती
एक से लेकर 12 वीं तक के विद्यालयों में सोमवार को रौनक लौट आई। स्कूलों में बच्चों की चहल-पहल दिखने लगी। करीब 45 दिन बाद बच्चों ने स्कूल में कदम रखा तो वह भी काफी खुश दिख रहे थे। सभी विद्यालयों को ग्रीष्मकालीन अवकाश के लिए बंद कर दिया गया था। भीषण गर्मी के चलते छुट्टियां होने से बच्चों ने भी राहत की सांस ली। छुट्टियां बिताने के बाद फिर से बच्चें किताबों को बैग लेकर अपने-अपने स्कूल पहुंचे। बच्चों को स्कूल भेजने के लिए अभिभावकों ने सभी तैयारियां पहले से कर रखी थीं।

स्कूल खुलते ही अभिभावकों ने राहत की साँस ली
45 दिन की लंबी गर्मी की छुट्टियों के बाद सोमवार से जिले के सभी परिषदीय और निजी स्कूल खुल गए। स्कूल खुलते ही अभिभावकों ने राहत की साँस ली।छुट्टियों में बच्चों की मस्ती से घर का माहौल भले खुशनुमा था, पर पढ़ाई का रूटीन बिगड़ने से माता-पिता परेशान थे। नगरा क्षेत्र के अभिभावक रमेश यादव ने बताया: “बच्चे दिनभर TV-मोबाइल में लगे रहते थे। होमवर्क का बहाना बनाकर घूमते रहते थे। स्कूल खुलने से अब पढ़ाई पटरी पर आएगी।”वहीं सुनीता देवी का कहना है: “छुट्टियों में बच्चों को संभालना फुल टाइम जॉब हो गई थी। सुबह से शाम तक खाना-पीना, झगड़े सुलझाओ। अब दिन में कुछ घंटे का सुकून मिलेगा।” स्कूलों में पहले दिन बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। हालांकि भीषण गर्मी और उमस के कारण कई स्कूलों में उपस्थिति 60% के आसपास रही। शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को पेयजल और बिजली की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं।

                                          रिपोर्टर मुकेश कुमार श्रीवास्तव, नगरा बलिया

Banaras Kesari
Author: Banaras Kesari

Leave a Comment

और पढ़ें