बलिया में दुष्कर्म व पॉक्सो आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बनारस केसरी नगरा बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बलिया की नगरा पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट से संबंधित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बुधवार को हुई इस गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को संबंधित धाराओं के तहत न्यायालय में पेश किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री दिनेश कुमार शुक्ला के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी रसड़ा रजनीश कुमार व प्रभारी थानाध्यक्ष नगरा प्रभाकर शुक्ला के नेतृत्व में थाना नगरा पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली । आरोपी की पहचान राम सिंघ चौहान पुत्र छबीला चौहान ,थाना नगरा, जनपद बलिया के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना नगरा में न्यायालय के आदेश पर 01 जुलाई 2026 को पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। उपनिरीक्षक संदीप कुमार की टीम उसकी तलाश में थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने अभियुक्त राम सिंघ चौहान को मार्ग शहीद गेट के पास से गिरफ्तारी कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय भेज दिया गया है।

 रिपोर्टर – मुकेश कुमार श्रीवास्तव ,नगरा बलिया

Banaras Kesari
Author: Banaras Kesari

Leave a Comment

और पढ़ें