उभांव में दिनदहाड़े महिला पर जानलेवा हमला: गहने नोचे, कपड़े फाड़े, FIR की मांग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बनारस केसरी नगरा। बलिया के उभांव थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर हिंसा का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित हिना ने कई लोगों पर बेरहमी से पीटने, गहने छीनने का आरोप लगाया गया है। उभांव थाना क्षेत्र के बेल्थरा रोड निवासी एक महिला पर उसकी ही बहन और अन्य लोगों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया।

पीड़िता ने थाना अध्यक्ष को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है, कि यह पूरी घटना एक साजिश के तहत की गई। हेना पुत्री इसरार अहमद ने बताया कि 06.07.2026 को करीब 11 बजे दिन में छोटी बहन रहमत के फोन करने पर वह उभांव स्थित अपने घर गई थी। बातचीत के दौरान अचानक उसकी बहन रहमत, बड़ी बहन मित्री और मोहम्मद तकवीम उर्फ सोनू फरसाटारी ने मिलकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने पहले गाली-गलौज की, फिर गले का चैन और नाक का गहना नोच लिया। कपड़े फाड़े और हाथ पकड़कर मरोड़ा। मित्री ने लोहे के औजार से सिर पर वार किया और कहा “इसको जान से मार दो”। चोट लगने के बाद भी आरोपियों ने लोहे का रोड फेंककर चाकू निकाल लिया और सोनू के खिलाफ मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया। इसी दौरान रहमत ने पीड़िता का मोबाइल भी छीनने की कोशिश की। हेना ने पत्र में लिखा है कि यह हमला पहले से प्लानिंग के तहत किया गया था। उनका कहना है कि सोनू और उसके पुत्र अयान की गिरफ्तारी न होने पर ये लोग दोबारा जान से मार सकते हैं, क्योंकि इन सभी का नाम पहले भी एक हत्याकांड में दर्ज है।

पीड़िता की मांग
हेना ने थाना अध्यक्ष उभांव से उक्त घटना की FIR दर्ज कर सोनू, अयान, मित्री और रहमत के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

                                                रिपोर्टर,मुकेश कुमार श्रीवास्तव नगरा बलिया

Banaras Kesari
Author: Banaras Kesari

Leave a Comment

और पढ़ें