बनारस केसरी नगरा बलिया। बलिया जनपद के रसड़ा निवासी जय सोनी ने भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) में वैज्ञानिक बनकर जिले का नाम रोशन किया है। वे आदर्श नगरपालिका परिषद रसड़ा के वार्ड नंबर 9 के सभासद सुरेंद्र सोनी उर्फ गुड्डू के पुत्र हैं। जय ने कड़ी मेहनत से BARC में वैज्ञानिक (Electrical Engineering) बनने का सपना पूरा कर अपने परिवार, स्वर्णकार समाज और पूरे जनपद का गौरव बढ़ाया है। जय सोनी कि इस सफलता से परिवार, स्वर्णकार समाज और पूरे बलिया जनपद में खुशी का माहौल है।

इस उपलक्ष्य पर स्वर्णकार समाज के पदाधिकारीगण एवं Ex चेयरमैन श्री बशिष्ठ नारायण सोनी जी उनके पानी टंकी रोड, रसड़ा स्थित आवास पर पहुंचे। वहां अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर, फूल मालाओं से स्वागत कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष राजेश सोनी, भाजपा नेता अविनाश सोनी, सुरेंद्र सोनी, सभासद विवेक सोनी, विष्णु सोनी, चन्दन सोनी, सुनील सोनी और बच्चा लाल सोनी सहित समाज के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने जय सोनी के परिश्रम की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
रिपोर्टे मुकेश कुमार श्रीवास्तव,नगरा बलिया








