बनारस केसरी नगरा बलिया। बाबा रामदेव सूरज देव हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर पकवाइनार, रसड़ा के तत्वाधान में शुक्रवार को निशुल्क नेत्र कैंप का आयोजन किया गया।
इस शिविर में मरीजों को निःशुल्क ओपीडी, जांच और दवाएं उपलब्ध कराई गईं। आवश्यकतानुसार ऑपरेशन की सुविधा भी प्रदान की गई, जिसमें लेजर विधि द्वारा आंखों के ऑपरेशन भी शामिल थे। अस्पताल प्रबंधन द्वारा सभी व्यवस्थाएं निःशुल्क रखी गई थीं। शिविर में कई विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं। इनमें डॉक्टर शाहनवाज अहमद, डॉक्टर सुखवेन्द्र पाल सिंह, डॉक्टर आशुतोष सिंह डॉक्टर अभिषेक सिंह, डॉक्टर उमाशंकर वर्मा डा अंकित सोनकर प्रमुख थे। इन चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उन्हें उचित परामर्श और दवाएं प्रदान कीं। बाबा राम दल सूरज देव ग्रुप ऑफ कॉलेज के व्यवस्थापक और सुभासपा के प्रदेश महासचिव शिवेंद्र बहादुर सिंह ने शिविर के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का मुख्य लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। इस सफल आयोजन के लिए क्षेत्रीय लोगों ने अस्पताल प्रबंधन के प्रयासों की सराहना की। बाबा रामदेव सूरज देव हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में विगत 6 वर्षों से प्रभाव शाली तरीके से हज़ारों गरीब मरीजों का निशुल्क चिकित्सा एवं जांच व दवा का वितरण होता है। हॉस्पिटल के निर्देशक शिवेंद्र बहादुर सिंह जी ने खुले मंच से घोषणा किया कि किसी भी प्रकार का एक्सीडेंटल केश कोई भी हो उसका इलाज उच्च स्तरीय डाक्टरों द्वारा मुफ़्त में होगा।
रिपोर्टर मुकेश कुमार श्रीवास्तव, नगरा बलिया








