बलिया में लगा कुश्ती दंगल , पहलवानों ने मचाया धमाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोपालपुर, बलिया। रामधनी कुंवर इंटर कॉलेज, गोपालपुर-बलिया (विज्ञान वर्ग) के मैदान में आज भव्य कुश्ती दंगल का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद सनातन पांडे जी थे, पर किसी कारणवश वे उपस्थित नहीं हो सके। इसके बावजूद दंगल में कोई कमी नहीं आई।दूर-दूर के जिलों से आए पहलवानों ने अखाड़े में जोरदार प्रदर्शन किया। हर कुश्ती पर दर्शकों ने तालियों से मैदान गूंजा दिया। छात्रों और गांव के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस तरह के आयोजन से युवाओं को खेल और परंपरा से जोड़ने में मदद मिलती है।
रिपोर्टर मुकेश कुमार श्रीवास्तव

Banaras Kesari
Author: Banaras Kesari

Leave a Comment

और पढ़ें