इसारी सलेमपुर के नवीन आदर्श इंटर कॉलेज में सत्ता का खेल! निलंबित प्राचार्य ने बुलाई फर्जी बैठक, दस्तावेजों से छेड़छाड़ का आरोप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इसारी सलेमपुर, बलिया । जनपद बलिया के नवीन आदर्श इंटर कॉलेज इसारी सलेमपुर में प्रबंध कमेटी को लेकर चल रहा विवाद आज नए मोड़ पर पहुंच गया। आरोप है कि निलंबित चल रहे प्राचार्य ने रविवार के दिन आधिकारिक प्रबंध कमेटी को दरकिनार कर विपक्षी गुट की कुटरचित बैठक बुलाकर सरकारी दस्तावेजों से छेड़छाड़ की।

मामले के मुख्य बिंदु:
1. निलंबित प्राचार्य की बहाली और फर्जी बैठक
– प्राचार्य को आधिकारिक प्रबंध कमेटी द्वारा निलंबित किया गया था।
– आरोप है कि किसी अधिकारी के सुनियोजित हस्तक्षेप से उन्हें बहाल कराया गया।
– बहाली के तुरंत बाद आज रविवार को उन्होंने विपक्षी प्रबंध कमेटी को बुलाकर एक फर्जी बैठक आयोजित की।2. दस्तावेजों से छेड़छाड़ का आरोप
– बैठक में किसान मोर्चा की बैठक दर्शाते हुए शासकीय दस्तावेजों में हेराफेरी की गई।
– पीड़ित पक्ष का आरोप है कि इसके पीछे कॉलेज के शासकीय प्रबंधन पर अवैध कब्जे की साजिश है।

2. दस्तावेजों से छेड़छाड़ का आरोप
– बैठक में किसान मोर्चा की बैठक दर्शाते हुए शासकीय दस्तावेजों में हेराफेरी की गई।
– पीड़ित पक्ष का आरोप है कि इसके पीछे कॉलेज के शासकीय प्रबंधन पर अवैध कब्जे की साजिश है।

3. 3 साल से चल रहा प्रबंधन विवाद – जयशंकर vs दिग्विजय
– 20-09-2022: जयशंकर सिंह को अनुमोदित प्रबन्धक बनाया गया।
– 23-02-2024: जयशंकर सिंह को हटाकर दिग्विजय बहादुर सिंह को प्रबन्धक नियुक्त किया गया।
– 09-05-2024: रिट याचिका 8861/2024 दाखिल।
– 30-05-2024: D.I.O.S बलिया ने दिग्विजय सिंह को प्रबन्धक बनाया। इसके खिलाफ रिट 28890/2024 में स्टे।
– 20-11-2024: कोर्ट आदेश पर देवेन्द्र गुप्ता ने जयशंकर सिंह को पुनः प्रबन्धक बनाया।
– 24-12-2024: पुनः दिग्विजय सिंह को प्रबन्धक बना दिया गया।

4. कोर्ट में लंबित कई वाद
– रिट 3685/2025, विशेष अपील 132/2025, अवमानना वाद 3877/2025, रिट 15039/2026 दाखिल।
– 10-02-2025 को रिट 3685/2025 में स्टे।
– रिट 15039/2026 की सुनवाई संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ को स्थानांतरित।
– विशेष अपील 599/2026 भी लंबित।

5. चुनाव विवाद
– 09-09-2022 का कार्यकाल समाप्त होने के बाद 14-09-2025 को चुनाव कराया गया।
– 17-12-2025 को D.I.O.S बलिया ने चुनाव को अनुमोदन प्रदान किया।

शिक्षा व्यवस्था पर संकट
दो समानांतर प्रबंध कमेटियों के चलते नवीन आदर्श इंटर कॉलेज इसरी सलेमपुर में पढ़ाई और प्रशासन दोनों प्रभावित हो रहे हैं। आज की घटना के बाद अभिभावकों और शिक्षकों में भारी आक्रोश है। पीड़ित पक्ष ने जिलाधिकारी बलिया, D.I.O.S और शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।अब सबकी नजरें संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ और माननीय न्यायालय के अगले आदेश पर टिकी हैं।

रिपोर्टर मुकेश कुमार श्रीवास्तव

Banaras Kesari
Author: Banaras Kesari

Leave a Comment

और पढ़ें