नगरा बलिया। नगरा के गड़वार मोड पर बुधवार को अर्धसैनिक कैंटीन का शुभारम्भ हुआ। कैंटीन संचालक दीपक गुप्ता ने मंत्रोच्चारण द्वारा विधि-विधान से कैंटीन का फीता कटवाया। इस मौके पर बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, उनके परिवारजन और स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे। बता दें कि इससे पूर्व सेना से सेवानिवृत्त हुए पूर्व सैनिकों के लिए कैंटीन की सुविधा उपलब्ध थी। अब अर्द्ध सैनिक बल के जवानों को भी यह सुविधा मिल सकेगी। इस कैंटीन के शुरू होने से अब क्षेत्र के पूर्व अर्धसैनिक बलों के जवानों, उनके आश्रितों और आम नागरिकों को रोजमर्रा की जरूरत का सामान सस्ती दरों पर उपलब्ध हो सकेगा।
क्या मिलेगा कैंटीन में
नए खुले इस कैंटीन में किराना, घरेलू उपयोग की वस्तुएं, इलेक्ट्रॉनिक सामान और अन्य आवश्यक चीजें बाजार भाव से काफी कम कीमत पर मिलेंगी। इससे पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को आर्थिक राहत मिलेगी।
स्थानीय लोगों में खुशी
कैंटीन के शुभारंभ पर बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, उनके परिवारजन और स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने इसे क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अब उन्हें सामान के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। गड़वार मोड पर कैंटीन खुलने से नगरा और आसपास के गांवों के लोगों को भी सुविधा मिलेगी।
प्रशासन से मांग
कार्यक्रम में मौजूद पूर्व सैनिकों ने कैंटीन प्रबंधन से अपील की कि सामान की गुणवत्ता और स्टॉक हमेशा बना रहे ताकि जवानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। निष्पक्ष बनारस केसरी की टीम भी शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल रहे ।
रिपोर्टर मुकेश कुमार श्रीवास्तव








