नगरा बलिया। देवभूमि खेल महोत्सव 2026, देवरिया में आयोजित अंडर-17 खो-खो प्रतियोगिता में देवरिया के आसपास के 9 जिलों की कुल 16 टीमों ने भाग लिया।जिसमें सभी खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। इस कड़े मुकाबले में भारती ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी 16 टीमों को पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया और विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। विजेता टीम में रिया पटेल, रानी, शिवानी, कृति, अनीषा, प्रज्ञा ,अंशिका, आराध्य, नाजुक, शिवांगी, टीम कप्तान-खुशी रही।
भारती ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल के उप प्रबंधन राकेश कुमार पांडेय ने कहाँ कि हमें अत्यंत हर्ष और गर्व है कि खेल के क्षेत्र में भी भारती ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल निरंतर नई ऊँचाइयों की ओर अग्रसर है। यह गौरवपूर्ण उपलब्धि हमारी छात्राओं की अथक मेहनत, अनुशासन, समर्पण और टीम भावना का परिणाम है। मैं सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों तथा सहयोगी शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं धन्यवाद देता हूँ। आप सभी ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय का नाम पूरे क्षेत्र में गौरवान्वित किया है। हम सभी को अपनी छात्राओं पर गर्व है, और उनके उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हैं।
रिपोर्टर मुकेश कुमार श्रीवातव









