विधायक उमाशंकर सिंह के आवास पहुंचे दिग्गज नेता, दी श्रद्धांजलि

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नगरा बलिया। रसड़ा के लोकप्रिय विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद उनके आवास खनवर में मंगलवार को सैकडों लोगों ने पहुंचकर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त किया। पूर्वांचल के गरीबों के मसीहा, विकास पुरुष, बहुजन समाज पार्टी के यशस्वी नेता एवं इकलौते विधायक माननीय उमाशंकर सिंह जी के निधन के उपरांत उनके स्मृति में श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु बलिया के खनवर विधायक के पैतृक निवास पर शोक सभा का आयोजन किया गया।

क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। सभा में वक्ताओं ने स्व. उमाशंकर सिंह के व्यक्तित्व और सामाजिक व राजनीतिक योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और आमजन के हित में उनके किए गए कार्य हमेशा स्मरण किए जाते रहेंगे। इस मौके पर, डॉ. जय हिंद यादव जी – फार्मासिस्ट एसोसिएशन, जिला उपाध्यक्ष, इंजीनियर सतीश कुमार यादव जी, मिशन पॉसिबल 2026, मनोज कुमार जी, युवा ग्राम प्रधान, फतेह बहादुर गुप्ता जी, वरिष्ठ पत्रकार, रामप्रवेश भारती जी, देसी न्यूज़ भारत, संवाददाता इस अवसर पर उपस्थित रहे।
रिपोर्टर मुकेश श्रीवास्तव / ईश्वर चंद्र भारती

Banaras Kesari
Author: Banaras Kesari

Leave a Comment

और पढ़ें