नगरा, बलिया। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत नगर पंचायत नगरा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री उमाशंकर जी ने नगर पंचायत के सभी वार्ड सभासदों को सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा वितरित किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि ने सभी सभासदों से अपील की कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं और प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाएं। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि “तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं, बल्कि हमारे देश की आन, बान और शान का प्रतीक है।”
वहीं, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी श्री रोहित कुमार भारती जी ने कहा कि राष्ट्रीय तिरंगा महज कपड़ा नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। इसकी गरिमा और सम्मान बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।
कार्यक्रम में नगर पंचायत नगरा के सभी वार्ड सभासद उपस्थित रहे।








