बलिया। सावन के पावन महीने में शिवभक्ति का10 अगस्त को उल्लास देखने को मिल रहा है। बलिया जिले के गढ़वार मोड़, नगरा से भृगु क्षेत्र कांवरिया संघ – महाकाल भक्त के शिवभक्त बाबा धाम के दर्शन के लिए रवाना हुए। सावन माह में भगवान शिव की भक्ति का उत्साह चरम पर है। रवाना होने से पूर्व श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का पूजन-अर्चन किया। इस दौरान “बोल बम, हर-हर महादेव, ओम नमः शिवाय” के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

कांवरियों ने बताया कि सावन का महीना भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। । श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ से क्षेत्र की सुख-समृद्धि तथा सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करने की प्रार्थना की। संघ के पदाधिकारी महेश बम, सुनील बम, आलोक बम और कुश बम के नेतृत्व में कांवरियों का जत्था भगवा वस्त्र धारण कर बस से बाबा धाम के लिए प्रस्थान किया। यात्रा से पूर्व बस को फूल मालाओं से सजाया गया और “जय महाकाल, बोल बम” के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। पोस्टर में भगवान शिव, त्रिशूल और नंदी का भव्य चित्र लगाया गया है। इस धार्मिक यात्रा में सुनील मोबाइल, नगरा का विशेष सहयोग रहा। संघ के सदस्यों ने बताया कि वे बाबा धाम में जलाभिषेक कर क्षेत्रवासियों की सुख-शांति की कामना करेंगे। इस जत्थे में महेश बम, सुनील बम, आलोक बम, कुश बम, सहित कई अन्य शिवभक्त शामिल थे।
रिपोर्टर मुकेश कुमार श्रीवास्तव,नगरा बलिया








