घोसी, बलिया। नगर पंचायत घोसी में जरूरतमंद बच्चों की मदद के लिए एक NGO द्वारा साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दूर-दूर से आने वाले स्कूली बच्चों को कम लागत वाली साइकिलें प्रदान की गईं। NGO की अध्यक्ष रंजना चौहान ने बताया कि संस्था पिछले 2 सालों से काम कर रही है।
उन्होंने कहा, “हमने देखा था कि बहुत से बच्चे 5-6 किलोमीटर पैदल स्कूल आते-जाते हैं। उनके पापा गरीब हैं और 5-6 हजार की साइकिल नहीं खरीद पाते। इसलिए हमने सोचा कि लागत मूल्य पर ही साइकिल बनवाकर बच्चों को दी जाए।” रंजना चौहान ने बताया कि उनका NGO अभी तक गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, बलिया सहित महाराष्ट्र, जबलपुर और झारखंड तक में साइकिल वितरण कर चुका है। आगे लखनऊ में भी कार्यक्रम होना है। साइकिल के अलावा संस्था ₹2600 में सिलाई मशीन भी उपलब्ध कराती है।
उन्होंने बताया कि इस मुहिम की शुरुआत संस्था के चेयरमैन सूरज मौर्या ने की थी। अब वे सभासदों और चेयरमैन के सहयोग से अलग-अलग क्षेत्रों में कैंप लगाकर वितरण करते हैं। प्रेस वार्ता के दौरान RPI और Pink City Times के पत्रकार भी मौजूद रहे। रंजना चौहान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि संस्था का उद्देश्य है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।
रिपोर्टर मुकेश कुमार श्रीवास्तव









