बेल्थरा रोड, बलिया । बेल्थरा रोड के जमुआ स्थित विधायक कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के नए कार्यालय का भव्य उद्घाटन प्रदेश के परिवहन मंत्री श्री दयाशंकर सिंह ने फीता काटकर किया। यह कार्यालय आम जनता की जनसुनवाई के लिए समर्पित होगा। पूरा कार्यक्रम भाजपा के वरिष्ठ व कट्टरवादी नेता पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया जी के अगुवाई में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मंत्री जी के साथ उनके सहयोगी दानिश जी भी उपस्थित रहे। इस दौरान पूर्व विधायक ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं और पत्रकार बंधुओं को भगवा गमछा पहनाकर सम्मानित किया। महिला नेत्री मैत्री ने कहाँ – कार्यक्रम में मौजूद भाजपा की वरिष्ठ महिला नेत्री मैत्री (डॉ. मृदुला श्रीवास्तव) ने कहा कि -“यह कार्यालय सिर्फ भाजपा का कार्यालय नहीं, बल्कि जनसेवा का केंद्र है। यहाँ महिलाओं की समस्याओं को प्राथमिकता पर सुना जाएगा और तुरंत समाधान कराया जाएगा।
परिवहन मंत्री जी के नेतृत्व और धनंजय कन्नौजिया जी के प्रयास से आज हम सभी कार्यकर्ताओं को एक नई ऊर्जा मिली है।” उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महिला सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है और यह कार्यालय महिला मंडल के लिए भी एक मजबूत मंच बनेगा। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री जी का फूल-माला से जोरदार स्वागत किया और “भाजपा जिंदाबाद, दयाशंकर सिंह जिंदाबाद” के नारे लगाए। पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया जी ने कहा कि यह कार्यालय जनता की सेवा के लिए है, यहां कोई भी अपनी समस्या लेकर आ सकता है, उसकी सुनवाई प्राथमिकता पर होगी। महिला नेत्री मैत्री जी ने कहा – यह कार्यालय जनसेवा का कार्य बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं
इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे – दानिश आजाद, मंत्री छठठू राम, पूर्व सांसद रवींद्र कुशवाहा और सांसद रविन्द्र कुशवाहा, अजित राजभर, डॉ. मृदुला श्रीवास्तव, राजू सोनी, सुरेश सोनी, आलोक पाण्डेय, दानिश अहमद, संतोष गुप्ता, मनोज वर्मा, अजय सिंह, प्रमोद गुप्ता, विक्की जायसवाल, रमेश यादव, सुनील राजभर, अमित चौरसिया सहित महिला मंडल की अध्यक्ष और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्टर मुकेश कुमार श्रीवास्तव









