प्रेम और सौहार्द का पर्व होली उत्साह और उमंग के साथ मनाया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बनारस केसरी, रामगढ़,सोनभद्र : चतरा क्षेत्र अंतर्गत में प्रेम और सौहार्द का पर्व होली शुक्रवार को पूरे क्षेत्र में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक ने रंगों की बौछार के बीच होली का आनंद लिया। सुबह होते ही युवाओं की टोली रंग और पिचकारी लेकर सड़कों पर निकल पड़ी। राहगीरों को रंगों से सराबोर करते हुए ‘हैप्पी होली’ की शुभकामनाएं दीं, और डीजे की धुन पर जमकर थिरके युवा गली-मोहल्लों में फगुआ गीतों की गूंज से माहौल और भी रंगीन हो गया। डीजे पर बजते होली गीतों ने पूरे चतरा क्षेत्र में उत्सव की रौनक बढ़ा दी।

शाम होते ही लोग सज-धजकर मंदिर पहुंचे और भगवान की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की इसके बाद एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाइयां व शुभकामनाएं दीं और पारंपरिक तरीके से चतरा क्षेत्र में होली का पर्व सुरक्षित और उल्लासपूर्ण परंपरागत तरीके से वातावरण में होली मनाया गया । वही रामगढ़ में हिंदू समुदाय के संग मुस्लिम समुदाय के लोग भी होली के रंग में दिखे और हिंदुओं के साथ मिलकर खूब लाल गुलाल अबीर उड़ाते हुए रंगों में सराबोर होकर होली का लुफ्त उठाते हुए भाई चारे का मिसाल कायम करते हुए होली सकुशल संपन्न हुआ।

Banaras Kesari
Author: Banaras Kesari

Leave a Comment

और पढ़ें