मलिपुर / बलिया। भाजपा के युवा नेता शशि चौरसिया जिला उपाध्यक्ष भाजपा जी के अथक प्रयासों से मलिपुर से खंडवा तक लगभग 2700 मीटर लंबी जर्जर सड़क के पुनर्निर्माण का कार्य आज से प्रारंभ हो गया है।
लंबे समय से इस सड़क की हालत बेहद खराब थी, जिससे ग्रामीणों, किसानों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। बरसात में तो सड़क पर चलना भी दूभर हो गया था। शशि चौरसिया जी ने इस समस्या को प्रमुखता से उच्च अधिकारियों पी.के. वर्मा जनप्रतिनिधियों तक पहुँचाया, जिसके बाद सड़क की स्वीकृति मिली और अब निर्माण कार्य शुरू हो गया। सड़क निर्माण शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है।
स्थानीय जनता ने शशि चौरसिया जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रयास से वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है। इस सड़क के बन जाने से मलिपुर, खंडवा और आसपास के दर्जनों गांवों को सीधा लाभ मिलेगा और आवागमन सुगम हो जाएगा। इस दौरान अखिल वर्मा, मीरा सिंह, अजय गुप्ता ,रामवतार, पवन यादव, रामबदन पटेल, विजयशंकर पटेल,सुनील गोंड, राम प्रताप चौहान, दीपक गुप्ता,प्रमोद सहित क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्टर मुकेश कुमार श्रीवास्तव









