तालाब में डूबने से व्यक्ति की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नारस केसरी, दुद्धी सोनभद्र: कोतवाली क्षेत्र के मनबसा गांव में तालाब में नहाने के दौरान एक व्यक्ति की तालाब में डूबने से मौत हो गई।मिली जानकारी अनुसार शनिवार को मनबसा गांव निवासी हरिवंश 41 पुत्र शाह गोंड ,गांव के तालाब में नहाने गए हुए थे की नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए ।जिसे देख तालाब के पास मौजूद छोटे भाई ने बड़े भाई को डूबता देख तुरंत पानी में छलांग लगाया और बड़े भाई हरिवंश को तालाब से बाहर निकालकर ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस के जरिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया ।

चिकित्सक शाह आलम ने जांच के बाद हरिवंश को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना अस्पताल के मेमो के जरिए कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है ।उधर पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

Banaras Kesari
Author: Banaras Kesari

Leave a Comment

और पढ़ें

“गर्मी में राहत: आइडियल रेड रोज कॉन्वेंट स्कूल की प्रिंसिपल हर्षिता श्रीवास्तव के साथ बच्चों ने राहगीरों को शीतल पेय जल पिलाया:काली माता मंदिर के सामने, सिकंदरपुर रोड, नगरा स्कूल की नेक पहल, लोगों को मिली राहत