बनारस केसरी, सोनभद्र: होली त्यौहार सकुशल संपन्न कराकर दूसरे दिन पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के साथ पुलिस लाइन में पुलिस की खेली गई होली। होली पर्व के दुसरे दिन शनिवार को पुलिस लाइन चुर्क, सोनभद्र में धूमधाम से होली मिलन समारोह का आयोजन पुलिस अधीक्षक के अगुवाई में किया गया।

जिसमें सभी पलिस कर्मी पुलिस अधीक्षक के साथ मिलकर होली खेली जिसमें पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अशोक कुमार मीणा, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन, समस्त सर्किल के क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक, थाना प्रभारी व पुलिस के अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण द्वारा एक दुसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकानाएं एवं बधाई दी गयी।










