बनारस केसरी बलिया । पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस ने मंगलवार को 2 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस को उनके कब्जे से 5 अदद एन्ड्राएड मोबाइल, 03 अदद कीपैड मोबाइल व मोबाइल एसेसरीज व 1 अदद नाजायाज चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने बताया की पीड़ित ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया की प्यारेलाल चौराहा स्थित चौरसिया मोबाइल की दुकान से मोबाइल व अन्य एसेसीरीज को अज्ञात चोरो ने चोरी कर लिया गया है । प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर चोरी के सामानों के बरामदगी व चोरों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें द्वारा प्रयास किया जा रहा था ।
इसी क्रम में 31.03.2026 को मूखबीर से सूचना मिली कि अभियुक्त चोरी सम्बन्धित चोरी किये गये सामानों को 02 लड़के एक झोले में रखकर कहीं बेचने की फिराक में कमतैला नहर मार्ग पर काशीराम आवास के पास खड़े है । इस सूचना पर पुलिस टीम काशीराम आवास कमतैला पहुंचकर 02 नफर अभियुक्तगण 1. पीयूष कुमार पुत्र लक्ष्मण राजभर निवासी ग्राम खरूआंव थाना नगरा जनपद बलिया उम्र 20 वर्ष, 2. आदित्य कुमार पुत्र ओमप्रकाश राजभर निवासी ग्राम विभौली थाना हलधरपुर जनपद मऊ उम्र 19 वर्ष को समय करीब 10.45 बजे दिन में गिरफ्तार किया गया ।अभियुक्तगण के कब्जे से 01 झोले में से 05 अदद एन्ड्राएड मोबाइल, 03 अदद कीपैड मोबाइल व मोबाइल एसेसरीज (इयर बड्स, नेक बैंड, चार्जर, केबल, 02 डिजीटल वाच, चिप, माइक्रोफोन आदि) व एक अदद नाजायाज चाकू बरामद हुआ। गिरफ्तार उपरोक्त अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1. पीयूष कुमार पुत्र लक्ष्मण राजभर निवासी ग्राम खरूआंव थाना नगरा जनपद बलिया उम्र 20 वर्ष
2. आदित्य कुमार पुत्र ओमप्रकाश राजभर निवासी ग्राम विभौली थाना हलधरपुर जनपद मऊ उम्र 19 वर्ष
पंजीकृत अभियोगः-
मु0अ0सं0 20/2026 धारा 305(a),317(2),331(4) BNS व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना रसड़ा जनपद बलिया ।
बरामदगी-
05 अदद एन्ड्राएड मोबाइल, 03 अदद कीपैड मोबाइल व मोबाइल एसेसरीज (इयर बड्स, नेक बैंड, चार्जर, केबल, 02 डिजीटल वाच, चिप, माइक्रोफोन आदि) व एक अदद चाकू ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 कुलदीप कुमार थाना रसड़ा जनपद बलिया
2. हे0का0 रविन्द्र यादव थाना रसड़ा जनपद बलिया
3. का0 अरूण कुमार यादव थाना रसड़ा जनपद बलिया
4. का0 अंकुर कुमार वर्मा थाना रसड़ा जनपद बलिया ।
मुकेश कुमार श्रीवास्तव









