नगरा। नगरा थाना क्षेत्र के सिसवर कला गांव के बगीचे में 22 वर्ष के युवक का शव पेड़ पर लटकता हुआ मिला। जिससे ग्रामीणों में खलबली मच गई। आसपास के खेतों में काम कर रहे, ग्रामीणों ने शव को पेड़ से उतारा।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस काफी छानबीन करने के बाद भी पुलिस को कुछ सुराग हाथ नहीं लगा। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। पुलिस ने कहा कि यह आत्महत्या जांच का विषय है, पुलिस प्रशासन अपनी जांच पूरी कर लेगी तो यह पुष्टि होगी।
रिपोर्टर, मुकेश कुमार श्रीवास्तव









