चरौआ/ बलिया। शहीद मेला व बलिदान दिवस के अवसर पर मंगलवार को चरौआ गांव में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 25 अगस्त 1942 के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन डब्लू सिंह जी ने किया।
मुख्य अतिथि के रूप में विकासखंड सीयर तहसील के तहसीलदार एवं सियर ब्लॉक के वीडियो सूर्य प्रकाश जी रहे हैं। मंच पर अध्याय शंकर यादव पूर्व सपा जिला अध्यक्ष।ग्राम प्रधान श्री देवेन्द्र यादव जी, अजय शंकर यादव जी सहित गांव के सम्मानित बुजुर्ग मौजूद रहे। कार्यक्रम में छात्रा अनुष्का यादव ने मंच से कहा – “25 अगस्त सन 1942 को इस गांव को अंग्रेजों ने घेर कर गोलियों की बरसात शुरू कर दी थी, जिसमें जूझते हुए खरविहार सिंह, शिव शंकर सिंह एवं मंगरा सिंह ने धरती माता के चरणों में अपने प्राणों का बलिदान दिया। मैं उन बहादुर शहीदों को शत-शत नमन करती हूँ।” अनुष्का ने कहा कि शहीद मेला इसलिए मनाया जाता है, ताकि हम अपने शहीदों को याद कर सकें और उनसे प्रेरणा लेकर आजादी के महत्व को समझ सकें। गांव की बेटियों के लिए लाइब्रेरी की मांग – अपने भाषण के अंत में अनुष्का यादव ने ग्राम प्रधान देवेन्द्र यादव जी से निवेदन किया – “मैं प्रधान जी से निवेदन करती हूँ कि हमारे गांव की लड़कियों की पढ़ाई के लिए एक सामाजिक लाइब्रेरी बनवा दी जाए।” इस पर प्रधान जी ने मंच से आश्वासन दिया कि “निश्चित रूप से बहुत जल्द चरौआ की बच्चियों के लिए एक लाइब्रेरी का निर्माण कराया जाएगा।” इस दौरान ग्रामीणों ने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया और प्रधान जी द्वारा दिए गए आशीर्वाद को बड़ी ऊर्जा बताया। पूरे कार्यक्रम स्थल पर “भारत माता की जय” और “जय बाबा जी” के नारे गूंजते रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक धनंजय कनौजिया रहे इस कार्यक्रम से पहले भी उन्होंने इस गांव के लिए बहुत सारे पहल किए हैं। शहिद स्थल पर सभी ने शहीदों को नमन किया। इस अवसर पर गायक, कलाकार, बुजुर्ग, बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया ।
रिपोर्टर मुकेश कुमार श्रीवास्तव








