विकास की नई रोशनी से जगमगाया नगरा-सिकंदपुर मार्ग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नगरा, बलिया । आदर्श नगर पंचायत नगरा के अंतर्गत नगरा-सिकंदपुर मुख्य मार्ग पर वार्ड नं. 2 एवं वार्ड नं. 11 के मध्य बने डिवाइडर पर आधुनिक स्ट्रीट लाइटों का भव्य शुभारंभ किया गया। इस शुभ अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि उमा शंकर राम के कर-कमलों द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर लाइटों का शुभारंभ किया गया।

क्या होगा फायदा?
– रात में राहगीरों को सुरक्षित और उजियारा मार्ग मिलेगा
– क्षेत्र की सुंदरता में चार चांद लगेंगे
– असामाजिक तत्वों पर लगाम और दुर्घटनाओं में कमी
नगर वासियों ने चेयरमैन प्रतिनिधि जी के इस विकास कार्य की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। लोगों ने कहा कि नगर के विकास और जनसुविधाओं के लिए ऐसे प्रयास निरंतर जारी रहने चाहिए। इस दौरान कार्यक्रम में सभासद बड़े भाई श्री चंद्रभान, सभासद कृष्ण कुमार कुशवाहा सहित नगर के कई संभ्रांत नागरिक, व्यापारी बंधु एवं स्थानीय लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
रिपोर्टर, मुकेश कुमार श्रीवास्तव

Banaras Kesari
Author: Banaras Kesari

Leave a Comment

और पढ़ें