बलिया। भूमि संबंधी अभिलेखों में कथित हेरफेर और धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।शिकायती पत्र में आरोप लगया है, की प्रार्थी के आवश्यक जरूरत के लिए 4 डिशमिल जमीन को बिक्रय करने हेतु अस्थानीय लोगों से वार्ता की जिसमे पूर्व परचित शेषनाथ यादव निवास गौरा मदनपुरा एकईल जिला, बलिया ने वंदना सिंह,धर्मेंदर सिंह निवासी कसोदर से 4 डिशमिल जमीन की वार्ता हुई।



लेनदेन तय करके रजिस्ट्री कराई गई। कुछ महीनों बाद प्राप्त अभिलेखों से पता चला की केता इंद्रावती देवी पत्नी विजयशंकर यादव मौजा डिहवा की पूरी जमीन लगभग 18 डिशमिल जमीन को धोखे से रजिस्ट्री करा लिया जबकि 4 डिशमिल जमीन के रजिस्ट्री का वादा किया था। पीड़ित का आरोप है, कि कथित कूटरचित अभिलेखों के आधार पर विपक्षी अब मौके पर जबरन कब्जे और बलवा-फसाद की स्थिति पैदा करने की तैयारी में हैं।
रिपोर्टर, मुकेश कुमार श्रीवास्तव








