बलिया, दरहा । प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रसड़ा की आशा एवं आशा संगिनी कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों की अनदेखी और उत्पीड़न के विरोध में अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। आशा कार्यकर्ताओं ने प्रभारी चिकित्साधिकारी, रसड़ा को ज्ञापन सौंपते हुए कहा है कि जब तक उनकी मांगें सरकार द्वारा मान नहीं ली जाती, तब तक वे सरकार के किसी भी कार्य को नहीं करेंगी। ज्ञापन में अध्यक्ष सुनीता कुशवाहा, स्वरूपा भारती समेत कुल 17 आशा कार्यकर्ताओं के हस्ताक्षर हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में शामिल हैं: रागिनी सिंह, हेपनी गुप्ता, लक्ष्मी यादव, निशा मौर्या, इंदु यादव, ममता सिंह, ममता तिवारी, सुनीता देवी, शारदा देवी, आशा देवी, रीना देवी, सरोज देवी, रम्भा देवी आदि।
रिपोर्टर मुकेश कुमार श्रीवास्तव नगरा बलिया







