सरजू राय मेमोरियल pg कॉलेज में 18 दिसंबर को भव्य सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन होगा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गाजीपुर। सरजू राय मेमोरियल pg कॉलेज गांधीनगर गाजीपुर के डायरेक्टर हिमांशु राय ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस किया। जिसमे उन्होंने कहा कि कॉलेज के 21 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 18 दिसंबर को एक भव्य सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन होगा।

जिसमें भोजपुरी लोकगायक गोलू राजा,बबिता सागर,गायक चन्दन यादव, निशा उपाध्यय , मदन राय, माही मनीषा,गायिका प्रियंका तिवारी, ऋतू राय ,वैष्णवी राय,भावना सिंह अंतरास्ट्रीय मंच उद्घोषक विक्की तिवारी, गायक विशाल गगन, प्रीति डांस ग्रुप, टीम अभय बाबा और कॉलेज के छात्र – छात्राएं अपनी प्रस्तुति देंगे। सरजू राय मेमोरियल pg कॉलेज गांधीनगर गाजीपुर के डायरेक्टर हिमांशु राय ने कहा कि कॉलेज कि ओर से और भी समाजिक कार्य किया जाता है।

Banaras Kesari
Author: Banaras Kesari

Leave a Comment

और पढ़ें