नगरा पंचायत नगरा के चेयरमैन प्रतिनिधि उमाशंकर राम ने जमीन परसरा गांव का किया दौरा, मौलाना शहाबुद्दीन से की शिष्टाचार भेंट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नगरा, बलिया । नगर पंचायत नगरा के नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि उमाशंकर राम ने जमीन परसरा गांव में मौलाना शहाबुद्दीन के ग्राम में पहुंच कर लोगो से मिले खास कर मौलाना शहाबुद्दीन के आवास पर पहुंच कर मौलाना सहाबुद्दीन से उपचारिक मुलाकात किया। जमीन परसरा ग्राम सभा के लोगों से गांव के विकास से संबंधित और साफ सफाई पर ध्यान रखने की अपील की। वहां की साफ सफाई से उमा शंकर राम बहुत प्रसन्न हुए और उनको बधाई दी। इस मौके पर बाबू जान शेख, आलमगीर शेख, कमालुद्दीन शेख, नजीउल्लाह शेख, नेबुला शेख, अफसर शेख आदि उपस्थित रहे। जमीन परसरा ग्राम सभा के प्रधान युसूफ अली शेख ने कहा हमारे ग्राम सभा में साफ सफाई और शौचालय पर स्थानीय लोग बहुत ही ध्यान देते हैं। हसीर शेख, सोनू नेता ,मौलाना शहाबुद्दीन और उपस्थित गांव के जनमानस ने उमाशंकर को ढेर सारे शुभकामना दी । गांव के लोगों ने सुरक्षित विधानसभा 357 पर मौलाना शहाबुद्दीन को तैयारी करने का मशवरा दिया।गांव के सम्मानित व्यक्ति बाबू जान ने उमाशंकर राम को चुनाव लड़ने और कामयाब होने के लिए दुआ की। इस मौके पर अजमल शेख, अशरफ शेख और गांव मोहल्ले के लोग मौजूद रहे। उमाशंकर राम ने कहा की राष्ट्रीय अध्यक्ष महोदय जिसको भी सिंबल देकर भेज देंगे हम उनके साथ तन मन धन से लगे रहेंगे।

रिपोर्ट, मुकेश कुमार श्रीवास्तव

Banaras Kesari
Author: Banaras Kesari

Leave a Comment

और पढ़ें